फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोयमी-धनौरा मार्ग के निर्माण को मिले चार करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दोयमी-धनौरा मार्ग के निर्माण को मिले चार करोड़
विज्ञापन

हापुड़। दोयमी धनौरा मार्ग का निर्माण 90 फीसदी पूरा कर लिया गया है, हाल ही में चार करोड़ रुपये भी जारी हुए हैं। सड़क बनने से दर्जनों गांवों के लोगों राहत मिलेगी। इस रास्ते से लोग किठौर रोड तक जा सकेंगे।
स्वर्ग आश्रम रोड से दोयमी धनौरा समेत दर्जनों गांवों से होकर किठौर रोड तक जाने वालीकरीब 12.80 किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर हालत में थी। इस मार्ग के निर्माण को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। जिसके बाद पीडब्लूडी ने 16.76 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया।
विज्ञापन

अब तक सड़क निर्माण के लिए 10.80 करोड़ रुपये मिल चुका है। हाल ही में चार करोड़ का बजट मिला है। अफसरों की मानें तो अब तक 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 15 दिन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से गांव दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, खड़खड़ी, सूदना, असरा, गोहरा आलमगीरपुर समेत दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग : सड़क निर्माण का 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही शेष कार्य भी पूरा हो जाएगा, लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें