दहेज न मिला तो गर्भपात करा रचा ली दूसरी शादी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामनगर निवासी महिला को ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। महिला का गर्भपात कराकर पति की दूसरी शादी रचा ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामनगर निवासी मिथलेश ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हुमायूपुर निवासी अजय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी महिला को प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। लेकिन आरोपियों ने जबरन पीड़िता का गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। पति ने दूसरी शादी भी कर ली। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद एसपी से शिकायत की। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि महिला थाना में पीड़िता के पति अजय, विजय, रानी, शशी, रचना, मनोज व प्रवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
उधर, मोहल्ला हरिद्वारी नगर निवासी मोनिका ने बताया कि वर्ष 2011 में उसकी शादी जनपद बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर अशोक विहार निवासी संजय उर्फ संजू के साथ हुई थी। पांच जुलाई को आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला थाना में पीड़िता के पति संजय उर्फ संजू के अलावा जीतू, अर्जुन, पुष्पा, रिंकू, यशोदा, रेशमा व गुडिय़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।