गांव ददायरा में घटिया सामग्री को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : HAPUR
ददायरा में पीली ईंटों से नाली बनाने पर हंगामा
हापुड़। देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में नाली के निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि नाली के निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है और सीमेंट का भी प्रयोग उचित मात्रा में नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।
गांव ददायरा में पानी की निकासी के लिए नाली बनाई जा रही है। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे भाकियू के तहसील अध्यक्ष उदयवीर मुखिया, रंजीत, सतीश, अजब सिंह, अनुज सिंह, इंद्रपाल, ओमपाल, बाबू, विक्रांत ने कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि नाली के निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा सीमेंट का प्रयोग भी नियम के अनुसार नहीं किया जा रहा है। जिससे नाली जल्दी ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी।
एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है, जिसके आधार पर जहां के आदेश दिए गए हैं। कार्य में अनियमितता पाई जाती है, तो कार्रवाई करते हुए कार्य को नियमानुसार कराया जाएगा।