फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। दहेज की मांग को लेकर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। काफी समय से ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करते आ रहे थे। एसपी के आदेश पर महिला थाना में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी जिला गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी दीपक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे। घर न बिगड़े इस कारण पीड़िता प्रताड़ना सहती रही, लेकिन उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया गया। आरोप है कि आठ अगस्त को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा और हत्या की धमकी देकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि महिला थाना में पीड़िता के पति दीपक व ससुराल पक्ष के पदम सिंह, योगवती, कपिल, पुनित, ज्योति व दीपमाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निष्पक्ष जांच कराकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें