फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअभियान : नौ हजार लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
महाअभियान : नौ हजार लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 38 गांवों और 14 मोहल्लों में अभियान चलाकर 9 हजार लोगों को भरोसे का टीका लगाया। बरसात के मौसम में भी लोगों ने बूथों पर टीका लगवाने को लेकर उत्साह दिखाया।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिले में टीकाकरण जारी है। 16 जनवरी से टीकाकरण जिले में शुरू हुआ था। जिसका अब छठा चरण चल रहा है, मंगलवार को जिले में क्लस्टर अभियान चलाकर टीके लगाए गए। इसके लिए 38 गांव और 14 मोहल्लों का चयन किया गया था।जिले के 11 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन बारिश के कारण 9 हजार लोगों को ही टीका लग सका। हालांकि बूथों पर टीकाकरण को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुधवार को भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

टीकाकरण में लोग जमकर उत्साह दिखा रहे हैं। आगे भी कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। लोग अपनी बारी पर टीका अवश्य लगवाएं, इसी से कोरोना को हराया जा सकता है।
- डॉ. संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
जिले में चौथे दिन भी नहीं मिला कोरोना का कोई मरीज-
हापुड़। जिले में लगातार चौथे दिन भी कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को 1229 लोगों की जांच की गई। इसमें कोई भी मरीज संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

सीएमओ डा.ॅ रेखा शर्मा ने बताया कि मंगलवार को एंटीजन से 701, आरटीपीसीआर से 524 लोगों की जांच की गई। जिले में अब दो एक्टिव मरीज हैं, जिनकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें