फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचेसर चौपले पर मकान में दिनदहाड़े चोरी

विज्ञापन
कुचेसर रोड चौपला पर चोर हुसीसीटीवी कैमरे में कैद । - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
कुचेसर चौपले पर मकान में दिनदहाड़े चोरी
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर चोर दिनदहाड़े एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी के बाद आसपास लगे सीसीटीवी में बाइक सवार दो संदिग्ध कैद हुए हैं। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर लगातार हो रही चोरी की वारदात से लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है।
कुचेसर रोड चौपला के रेलवे रोड निवासी रिंकू पाल शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करता है। जबकि उसकी पत्नी सुषमा बुलंदशहर के गांव पोटा कबूलपुर स्थित पीएचसी में स्टाफ नर्स के रूप में तैनात हैं। शुक्रवार को सुषमा नौकरी पर गई थीं। पुत्र भविष्य व पुत्री पलक स्कूल गए थे। वहीं साढ़े 11 बजे रिंकू बिजली का बिल जमा करने बिजलीघर गया था। 11.50 पर जब वह घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर स्तब्ध रह गया। वह अंदर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और सूटकेस खुले पड़े थे। दो सोने की अंगूठी, एक कंठी, एक लॉकेट व 45 हजार रुपये और कुछ कागजात गायब थे। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की। पीड़ित ने बताया कि जब वह गली में पहुंचा तो एक बाइक पर तीन संदिग्ध निकले थे। अंदेशा है कि इन लोगों ने ही उसके घर में चोरी की है। संदिग्ध पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
----
दस दिन मेें तीसरी चोरी -
कुचेसर चौपला पर हाल में तीन चोरियों को अंजाम दिया गया है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। 25 अगस्त को फतेहपुर गांव में क्लर्क के घर से पांच लाख की चोरी हुई। 15 अगस्त को शाहपुर में चोरी और शाहपुर जट्ट में चोरों ने जाग होने पर महिला का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें