फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का इंजन सोमवार को हापुड़ रेलवे स्टेशन यार्ड के पास फेल हो गया। मुरादाबाद मंडल से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं गुजरी। जिससे रेलवे के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद के बाद सीधे मुरादाबाद में हैं। सोमवार को ट्रेन दिल्ली जा रही थी। दोपहर करीब सवा बारह बजे ट्रेन हापुड़ स्टेशन के यार्ड से गुजर रही थी। तभी ट्रेन का इंजन फेल हो गया और पहिये मेन लाइन पर जाम हो गए।
राजधानी एक्सप्रेस के खड़े होते ही पीछे आ रही ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। इससे मुरादाबाद से हापुड़ तक का ट्रैक बाधित हो गया। इंजन खराब होने की सूचना स्टेशन के अधिकारियों और आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन की चौकसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 01 बजकर 33 मिनट पर मुरादाबाद से दूसरा इंजन मंगाया गया। उसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को दिल्ली की ओर रवाना किया गया। हापुड़ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि इंजन खराब होने की वजह से डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस मेन लाइन पर रुक गई थी। मुरादाबाद मंडल से दूसरा इंजन मंगवाकर एक घंटे में ट्रेन को रवाना कर दिया गया। हालांकि इस दौरान कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं गुजरी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें