फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रोड और दिल्ली रोड पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
गढ़ रोड पर रक्षाबंधन के दौरान लगा जाम। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
मेरठ रोड और दिल्ली रोड पर लगा लंबा जाम
विज्ञापन

हापुड़। रक्षाबंधन पर मेरठ रोड और दिल्ली रोड पर लंबा जाम लगा। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। हालांकि इस बार रूट डायवर्जन के चलते गढ़ रोड और तहसील चौपले के आसपास जाम कम रहा। राखी का दिन होने बहनों को जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन पर मेरठ और दिल्ली रोड पर जाम लग गया। मेरठ तिराहे के अलावा मेरठ रोड फ्लाईओवर और उसके नीचे रेलवे फाटक पर वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि तहसील चौपले पर रुक रुककर जाम लगता रहा। ऐसे में सुबह 11 बजे के बाद लगे जाम से बहनों को खासी दिक्कतें हुई। शहर में लगे जाम के कारण बुलंदशहर रोड, दिल्ली रोड सहित प्रमुख मार्गंों पर लोग घंटों फंसे रहे। चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि वाहनों का अधिक दबाव बढ़ने से कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति रही। हालांकि मुख्यतया, तहसील चौपले और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुचारू रूप से जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें