फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर, महिला की जान लेने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे चोर, महिला की जान लेने का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट में घर में चोरी कर रहे चोरों ने महिला की आंख खुलने पर उसका मुंह और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। जिससे महिला बेहोश हो गई, लेकिन गनीमत रही कि परिवार के दूसरे लोगों की भी आंख खुल गई और बदमाश महिला को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर जट्ट निवासी संजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहा था। देर रात करीब साढ़े बारह बजे उनकी पत्नी रानी लघुशंका के लिए उठी थी। इसी दौरान में चोरी के इरादे से घुसे चोरों ने उसे दबोच लिया और मुंह और गला दबाकर मारपीट की। देर तक मुंह दबा होने से रानी बेहोश हो गई। लेकिन गनीमत रही कि आहट सुनकर घर में सो रहे संजय की आंख खुल गई। जिसकी भनक लगते ही चोर फरार हो गए। हालांकि पत्नी की हालत को देखकर संजय ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और चोरों की जंगल मे तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित संजय और रानी ने बाबूगढ़ थाने में शिकायत की है। उधर, ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष है। ग्रामीणों के अनुसार 15 अगस्त को भी चोरों ने चार घरों से कीमती सामान चोरी किया था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर गांव के आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें