फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन के नाम पर खाते से पांच लाख निकालने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन के नाम पर खाते से पांच लाख निकालने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना काल में रेलवे कर्मचारी से वैक्सीन लगवाने के नाम पर दस्तावेज लेकर खाते से पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
साइबर सेल प्रभारी विनीत मलिक ने बताया कि आदर्श नगर कॉलोनी निवासी रेलवे में तैनात चतर सिंह से छह मार्च को साइबर ठगों ने फोन किया था। इन लोगों ने कोविड-19 के संबंध में बातचीत कर वैक्सीन लगवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने दो व्यक्ति पीड़ित के घर पर भेजे। जिन्होंने पीड़ित से आधार कार्ड की छापाप्रति व एक फार्म पर हस्ताक्षर कर लिए थे। धोखे से आरोपियों पीड़ित के मोबाइल से सिम कार्ड चोरी कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए थे। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने जनपद अमरोहा के थाना मंड़ी क्षेत्र के अख्तयारपुर निवासी योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, मेट्रो कार्ड, पैन कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग में नंबर बदलने में प्रयुक्त सात फार्म व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें