फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार से पीड़ित बच्ची के परिजनों के लिए जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिमागी बुखार से पीड़ित बच्ची के परिजनों के लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन

हापुड़। दिमागी बुखार से पीड़ित तीन वर्षीय बच्ची के परिवार में 19 साल से कम उम्र के पांच बच्चों के भी सैंपल लिए जाएंगे। मेरठ की टीम ही इन बच्चों के सैंपल लेगी। बच्ची की हालत में मामूली सुधार बताया जा रहा है। घर के आस पास एंटी लार्वा की फॉगिंग भी करा दी गई है।
गौरतलब है कि धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन साल की बच्ची में दिमागी बुखार की पुष्टि हुई थी। जिसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में बीमारी का यह पहला मामला आने से विभाग में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची के घर में 19 साल से कम उम्र के पांच बच्चे हैं। इनकी सैंपलिंग के लिए मेरठ से टीम जल्द ही गांव पहुंचेगी। विभागीय टीम द्वारा मरीज के घर के आसपास एंटी लार्वा की फॉगिंग करा दी गई है।
वहीं, बच्ची की हालत में अभी मामूली सुधार बताया जा रहा है। लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है, इस रोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग का संबंधित विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

लोग बरतें सावधानी
बच्ची के रीढ़ की हड्डी का अभी सैंपल नहीं लिया जा सका है। परिवार में मौजूद पांच छोटे बच्चों की भी सैंपल लिए जाएंगे। लोग सतर्क रहें, घरों के आस पास पानी एकत्र न होने दें। - डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें