फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ निकाला गद्दी छोड़ो पैदल मार्च

विज्ञापन
गढ़ रोड पर विशाल मार्च निकालते कांग्रेस पार्टी की महिला पदाधिकारी। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ निकाला गद्दी छोड़ो पैदल मार्च
विज्ञापन

हापुड़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हापुड़ शहर में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा लगाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारों की बारात भी निकाली। पैदल मार्च में गढ़, पिलखुवा, धौलाना समेत आसपास के गांव से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पैदल मार्च रेलवे स्टेशन से शुरू होकर रेलवे रोड, चंडी मंदिर, बाजार बजाजा, कोठी गेट, बुलंदशहर रोड होते हुए तहसील चौराहे पर चरण सिंह की मूर्ति पर जाकर संपन्न हुआ। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियां लोगों के बीच आलोचना का कारण बन रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर दिलों को जीत रहे हैं। भाजपा देश की आम जनता को लूटकर अंबानी-अडानी का घर भरने वालों का सच पूरा देश जान चुका है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की तानाशाही से लोग परेशान है। प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी शमीम अयूब ओझारी ने भी सरकार की गलत नीतियों की आलोचना की।
बेरोजगारों की निकाली बारात
कांग्रेसियों ने पैदल मार्च के साथ-साथ देश-प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भी आवाज बुलंद की। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए बेरोजगारों की बारात भी निकाली। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

पैदल मार्च में प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, नवरत्न त्यागी, सईद अयाजुद्दीन, दिनेश शर्मा, सगीर कुरैशी, इंद्रराज बंगा, मदन शर्मा, सिद्धार्थ स्वामी, मोमिन अंसारी, जकारिया मनसबी, अरविंद शर्मा, तारेश्वर त्यागी, लोकेश, हेमंत कुमार, सलेक चंद, विक्की शर्मा, निखिल वत्स, नरेश भाटी, देवेंद्र कुमार, आकाश, धर्मेंद्र कश्यप, मोनिका शर्मा, कुसुमलता, सविता गौतम, अनूप कर्दम, जस्सा सिंह, रत्न लाल पर्चा, गौरव गर्ग आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें