फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा
विज्ञापन

हापुड़। प्रखर समाजवादी जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बृहस्पतिवार को सपाइयों की गुटबाजी नजर आई। कार्यकर्ताओं ने शहर अलग-अलग चार स्थानों से साइकिल यात्रा निकाली। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से यूथ ब्रिगेड भी रूठा नजर आया। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर फ्रीगंज रोड स्थित कार्यालय से पार्टी की साइकिल यात्रा निकलनी थी। इस संबंध में पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व अन्य कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचने की अपील की गई थी।
जबकि जिला कार्यालय से साइकिल यात्रा को रवाना करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति भी पहुंचे थे। हालांकि यहां से निकली साइकिल यात्रा सिकंदर गेट, चुनापुरी, एलएन स्कूल, पटना, जरोठी, दोयमी, असौड़ा होकर जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। इसमें
विज्ञापन

पूर्व मंत्री भूषण त्यागी, देवेंद्र जाखड़, संजय यादव, मोहम्मद बिलाल, गफ्फार खां, ब्रह्मपाल कश्यप, इकबाल कुरैशी, अनिल आजाद, भोपाल सिंह, सुधा चौधरी, कविता शर्मा आदि मौजूद रहे।
बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी से सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत, ललित सिंह और कुंवरपाल यादव के नेतृत्व और पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर की अध्यक्षता में साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा बुलंदशहर रोड आवास विकास, तगासराय, मिनाक्षी रोड, गढ़ रोड, रेलवे रोड होते हुए पुरानी चुंगी पर संपन्न हुई। इसमें जिलाध्यक्ष पियूष वाल्मीकि, रविंद्र यादव, आमिर चौधरी, अमित शर्मा, रीता चौधरी, मंजीत, वाहिद चौधरी, शाहरूख, बुद्धप्रकाश कश्यप, गौरव गोयल, रोहित जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूथ बिग्रेड ने दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज के बाहर से सपा युवा नेता सचिन दयाल के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। इसमें लोकेश, सोमवीर सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जबकि इमरान खान ने अपने समर्थकों के साथ बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास से साइकिल यात्रा निकाली, जो तहसील चौपला तक निकाली गई। इस दौरान हाजी नईम जडोदिया, जावेद शाहिद जडोदिया, पुरुषोत्तम वर्मा, रामचंद्र सिंह, रवि कुमार, मोनू गौतम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद तालिब, प्रताप सिंह, रिंकू जाटव, शाहनवाज, शादाब, आफताब मसूदी, शावेज, राशिद हाजी शमशुद्दीन, मोहम्मद इकबाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें