फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कार्यालय पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के कार्यालय पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में अधिशासी अभियंता के नहीं बैठने के विरोध में सोमवार को भाकियू भानु के आह्वान पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने परिसर में अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों के समझाने पर भी किसान शांत नहीं हुए। देर शाम तक किसान धरने पर डटे रहे।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि जिले में फसलों की सिंचाई रजवाहों, नहरों के माध्यम से भी होती है। सिंचाई संबंधी समस्या के निस्तारण के लिए मेरठ रोड पर सिंचाई विभाग का कार्यालय बना हुआ है, लेकिन इस कार्यालय में अधिशासी अभियंता नहीं बैठते, जबकि उनके बैठने के आदेश कई बार हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के किसानों को अपनी समस्याओं के निस्तारण को लेकर मेरठ तक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार किसान डीएम को ज्ञापन देकर भी इस समस्या के निस्तारण की मांग उठा चुके हैं, लेकिन राहत नहीं मिल सकी है। इसके विरोध में सोमवार को किसान भड़क गए और सिंचाई विभाग के कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
जिलास्तरीय अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने अधिशासी अभियंता के यहां नहीं बैठने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। इसके अलावा किसानों ने सिंचाई संबंधी अन्य समस्याओं को मजबूती से उठाया। देर शाम तक भी किसानों का धरना जारी था।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने वालों में डॉ. विरेंद्र, सरनजीत गुर्जर, जितेंद्र नागर, प्रवेश हूण, सचिन तेवतिया, विकास ठाकुर, अजय त्यागी, राजेंद्र गुर्जर, योगेश त्यागी, डॉ. दयाप्रकाश, डॉ. जितेंद्र, सतीश सिसौदिया, डॉ. ओमकार, अमन, ओमकार, लोकेश, राधेलाल त्यागी, रवि भाटी, राजेंद्र डागर, डॉ. भरत, सुबीश त्यागी, आदेश गुर्जर, बिन्नू, विजय पाल सिंह, दीपक अधाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें