फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ : इंटर में मान्या गर्ग, तुषार गुप्ता को मिले 99.2 फीसदी अंक

विज्ञापन
डीपीएस स्कूल के टॉपर मान्या गर्ग को घर पर मिठाई खिलाते परिजन. - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हापुड़ : इंटर में मान्या गर्ग, तुषार गुप्ता को मिले 99.2 फीसदी अंक
विज्ञापन

हापुड़। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा मान्या गर्ग व तुषार गुप्ता ने संयुक्त रूप से 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी स्कूल के छात्र स्पर्श गुप्ता को 98.8 प्रतिशत अंक मिले हैं जबकि देवांश गर्ग, अंशिका सिंहल ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। बेहतर अंक पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले में पंजीकृत सभी 3800 छात्र अच्छे अंकों से पास हुए हैं।
कोरोना महामारी के चलते इस बार सीबीएसई इंटर की परीक्षाएं नहीं हुई थी। जिसके कारण बोर्ड ने छात्रों को प्रोन्नत कर दिया था। शुक्रवार को दोपहर दो बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया। बेहतर रिजल्ट आने से छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीत विहार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र तुषार गुप्ता व मान्या गर्ग ने संयुक्त रूप से 99.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। इसी विद्यालय के स्पर्श गुप्ता को कॉमर्स स्ट्रीम से इंटरमीडिएट में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं, इसी विद्यालय के छात्र देवांश गर्ग और अंशिका सिंहल ने भी 98.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रोन्नति के बाद सीबीएसई बोर्ड से जारी परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र उत्साहित नजर आए। मेधावियों का स्कूलों में भव्य सम्मान किया गया, बच्चों की उपलब्धि से परिजनों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें