फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने शहर में निकाली बैलगाड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने शहर में निकाली बैलगाड़ी यात्रा
विज्ञापन

हापुड़। देशभर में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में सिलिंडर और बाइक के साथ बैलगाड़ी यात्रा निकाली। बैलगाड़ी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता शहरभर में घूमे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई को नियंत्रित करने की मांग उठाई।
बैलगाड़ी यात्रा पालिका स्थित गांधी प्रतिमा से शुरू करते हुए गोल मार्केट, पुराना बाजार, सराफा बाजार होते हुए सिकंदर गेट तक निकाली गई। इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पेट्रोल और डीजल कभी इतना महंगा नहीं हुआ। जितना महंगा आज की मौजूदा सरकार के समय में लोगों को मिल रहा है। देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम शतक लगा चुके हैं, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से व्यापार जगत पर गहरा असर पड़ा है। माल लाने और ले जाने के लिए व्यापारियों को अब ट्रांसपोर्ट का ज्यादा भाड़ा देना पड़ रहा हैं। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने भी सरकार से महंगाई को नियंत्रित करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा, एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, देवेंद्र कुमार, मोनिका शर्मा, रघुवीर सिंह, एजाज अहमद, निसार खान, गौरव गर्ग, मनोज कौशिक, अमित अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें