फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाना बक्सर मार्ग के लिए मिले 3.12 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाना बक्सर मार्ग के लिए मिले 3.12 करोड़
विज्ञापन

हापुड़। ढाना को बक्सर को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए शासन की ओर से 3.12 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। बाकी धनराशि के भी जल्द मिलने की उम्मीद है। इस मार्ग का निर्माण पूरा होने से 15 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के बक्सर से ढाना तक 14 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 12.47 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस रोड के लिए अभी तक 6.62 करोड़ रुपये पूर्व में आए थे और निर्माण पिछले तीन महीने से जारी है। अब एक बार फिर इस सड़क के निर्माण के लिए शासन द्वारा 3.12 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद अब सड़क का निर्माण के लिए कुल 9.74 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है और केवल 2.73 करोड़ रुपये की धनराशि ही शेष बची है। जिसके भी जल्द जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

करीब 80 प्रतिशत निर्माण लगभग पूरा
लोक निर्माण विभाग द्वारा इस रोड के निर्माण का कार्य तेज गति से जारी है। हाल ही में मिली धनराशि के बाद सड़क के निर्माण का 80 प्रतिशत हिस्सा अगले एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा और बाकी के हिस्से को भी इसी माह तक पूरा कर लिया जाएगा। कुल मिलाकर इस माह के अंत तक सड़क बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगी। जिससे इस सड़क से जुड़े गांव ब्रह्मगढ़ी, भोवापुर, फत्तापुर, लिसड़ी, लोधीपुर के साथ आसपास के क्षेत्र से जुड़े करीब 15 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बक्सर ढाना मार्ग का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इसके लिए 3.12 करोड़ रुपया शासन ने और जारी किया है। कुल 9.74 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है। इसी माह के अंत तक इस मार्ग के निर्माण को पूरा कर लिया जाएगा। -जोद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें