फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर रोड से श्यामनगर मार्ग न बनने पर किसान नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर रोड से श्यामनगर मार्ग न बनने पर किसान नाराज
विज्ञापन

हापुड़। मोदीनगर रोड से श्यामनगर होते हुए दिल्ली रोड को जोड़ने वाले मिनी बाईपास का निर्माण नहीं होने से नाराज भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वहीं प्राधिकारण के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जल्द राहत नहीं मिलने पर सात जुलाई से आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
भाकियू भानु के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी ने कहा कि मोदीनगर रोड पर ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय के पीछे से प्रीत विहार रेलवे फाटक के पास से होते हुए श्यामनगर को जोड़ने वाला मिनी बाईपास जर्जर हालत में है। शहर के जाम से बचने के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन अफसरों की अनदेखी के कारण इस मार्ग का जीर्णोद्धार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो साल पहले इस मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के आदेश हुए थे। एचपीडीए ने सर्वे भी कराया था। लेकिन निर्माण आज तक शुरू नहीं हो सका है। इससे आमजन के साथ ही किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आनंद विहार योजना से प्रभावित किसानों को 6 प्रतिशत विकसित भूखंडों का बैनामा नहीं कराया गया है। जबकि ड्रॉ के द्वारा प्लाट आवंटन प्रक्रिया पूरी करके विकास शुल्क भी जमा करा दिया गया है, केवल बैनामा कराना बाकी है। प्राधिकरण के अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर जल्द समस्या का निस्तारण नहीं होने पर सात जुलाई से प्राधिकरण कार्यालय के बाहर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर योगेंद्र त्यागी, सुधीर त्यागी, संजय चौधरी, विजय चौधरी, नूतम त्यागी, ओमप्रकाश, महेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें