फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मानकचौक में दो बार लगा कैंप, केवल 350 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मानकचौक में दो बार लगा कैंप, केवल 350 ने लगवाया टीका
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव मानकचौक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो बार कैंप लगाया गया जिसमें केवल 300 लोगों ने ही टीका लगवाया है। जबकि इस गांव की आबादी 3200 की है। हालांकि आंकड़ों पर नजर डालें तो गांव में 18 वर्ष से अधिक के करीब 1700 लोग हैं, जो टीका लगवाने के लिए पात्र हैं। इस तरह देखा जाए 45 वर्ष से अधिक 1700 लोगों में से 350 को टीका लगा है।
गांवों में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग तेजी से टीकाकरण अभियान चला रहा है। लेकिन अभी भी गांवों के लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। गांव मानकचौक में कुल आबादी के सापेक्ष 20 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगी है। जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए गांव में दो बार शिविर लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधा का उठाएं लाभ
कोविड टीकाकरण की सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। जिसका सभी को लाभ लेना चाहिए। मैंने भी टीका लगवाया है। यह सुरक्षित है। - बबीता, ग्राम प्रधान, मानकचौक
टीके पर है भरोसा
वैक्सीन की सुरक्षा के बाद केंद्रों पर वैक्सीन लगाना शुरू किया गया। मुझे टीके पर पूरी तरह भरोसा है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। - गजेंद्र सिंह, ग्रामीण
सभी को बताए टीके के फायदे
गांव के लोगों में टीके को लेकर कुछ डर था। पहले में भी डरी हुई थी, लेकिन समझाने पर टीका लगवाया। अब सब को फायदे बता रही हूं। - सुधा, ग्रामीण
टीका ही बचाएगा
सुन रहें हैं कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर और भी घातक होगी। यदि संक्रमण से बचना है, तो सभी को टीका लगवाना जरूरी है। - सूरजमल, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें