फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर नहीं दे रहा राशन, भड़के हाजीपुर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीलर नहीं दे रहा राशन, भड़के हाजीपुर के लोग
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी में शासन द्वारा पात्रों को निशुल्क राशन दिए जाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन इस व्यवस्था में डीलर ही रोड़ा बन रहे हैं। गरीबों को निर्धारित कोटे के अनुसार न तो राशन दिया जा रहा है और न ही समय से दुकानें खोली जा रही। इसके विरोध में हाजीपुर के ग्रामीणों ने रविवार को हंगामा किया। ग्राम प्रधान ने इस मामले में डीएम से शिकायत की है।
रविवार को गांव हाजीपुर, उदयपुर के ग्रामीण राशन लेने के लिए कोटे की दुकान पर पहुंचे। वहां काफी देर इंतजार करने के बाद भी राशन वितरक नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने उसके घर जाकर भी जानकारी की। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें निर्धारित कोटे से कम राशन दिया जाता है, जबकि एंट्री पूरे राशन की कर ली जाती है।
विज्ञापन

इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। इन समस्याओं को लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने राशन की दुकान के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सूचना पर ग्राम प्रधान कुंवर पाल भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की समस्या पर उन्होंने डीएम से इस मामले में शिकायत की। प्रदर्शन करने वालों में जवाहर सिंह, बिसेंद्र सिंह, प्रभात कुमार, रविंद्र, मनोज, बिजेंद्र, मोहित, धर्मेंद्र, दयावती, केपी सिंह, अंकित, राजेंद्र, प्रमोद, कुंवरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट्स
राशन वितरण में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर, शिकायत की जांच कराई जाएगी। --सत्यप्रकाश, एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें