फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार आबादी वाले कल्याणपुर में 250 लोगों ने ही लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हजार आबादी वाले कल्याणपुर में 250 लोगों ने ही लगवाया टीका
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा खादर क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में दो हजार की आबादी में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 250 लोगों का ही टीकाकरण हुआ है। सभी को टीका लगवाने के लिए ग्राम प्रधान, प्रबुद्ध लोग और स्वास्थ्य विभाग की टीम जागरूक कर रही है। कोरोना संक्रमण से पूरी तरह निजात के लिए गांव में सफाई व सैनिटाइजेशन भी हो रहा है। गांव में अभी तक दो बार स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया है।
गढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव कल्याणपुर के प्रधान सुंदर सिंह ने बताया कि गांव की आबादी करीब 2000 है। गांव में दो बार स्वास्थ्य विभाग कैंप लगाकर 45 वर्ष से अधिक आयु के 250 ग्रामीणों को कोरोना से बचाव का टीक लगा चुका है। इसके अलावा युवा वर्ग भी स्लॉट बुक होने पर सीएचसी और पीएचसी में पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। युवाओं में टीका लगवाने को अधिक उत्साह है।
विज्ञापन

शत प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास
गांव में सभी लोगों को लगातार टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मेरा प्रयास है कि जल्द से जल्द गांव में शत प्रतिशत लोगों को टीका लग सके। बच्चों के लिए भी वैक्सीन जल्द आनी चाहिए।-सुंदर सिंह, ग्राम प्रधान, कल्याणपुर
प्रभावी है टीका
कोरोना संक्रमण से बचाव को लग रहा टीका प्रभावी है। इसके लगने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सभी को टीका लगवाना चाहिए। ताकि कोरोना को हराया जा सके। -अजब सिंह चौहान, ग्रामीण
सभी करवाएं टीकाकरण
कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए। टीका लगवाकर मैं सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। सभी लोगों को जागरूक कर रहा हूं।-कपिल चौहान, ग्रामीण
शिविर का उठाएं लाभ
गांव में लगे शिविर में मैंने स्वयं टीका लगवाया है। जिसके बाद सभी को इसके फायदे बता रहा हूं। सुरक्षित रहने के लिए सभी को टीका लगना ही चाहिए।- अनिल चौहान, ग्रामीण
विज्ञापन

फिर लगेगा गांव में कैंप
कल्याणपुर में दो बार कैंप लगाकर ग्रामीणों को टीके लगाए गए हैं। एक बार फिर गांव में कैंप लगाया जाएगा। अधिक से अधिक ग्रामीणों के टीकाकरण का लक्ष्य है। -डॉ. दिनेश भारती, सीएचसी अधीक्षक गढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें