फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री में बर्खास्त दो शिक्षिकाओं के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्जी डिग्री में बर्खास्त दो शिक्षिकाओं के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

हापुड़। फर्जी डिग्री में बर्खास्त चल रही दो शिक्षिकाओं के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी ने पिलखुवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसआईटी की जांच में इनके शैक्षिक दस्तावेज फर्जी मिले थे। इस कार्रवाई से शिक्षकों में अफरा तफरी मची हुई है।
गौरतलब है कि आगरा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2004 व 2005 में फर्जी डिग्रियां बांटे जाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी जांच प्रदेशभर में एसआईटी द्वारा की गई। कई हजार शिक्षक इस फर्जीवाड़े में संलिप्त मिले। हापुड़ जिला भी ऐसे शिक्षकों से अछूता नहीं रहा।
विज्ञापन

एसआईटी की जांच में अचपलगढ़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका नीलम कुमारी व लाखन स्थित प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका बबीता की डिग्री फर्जी मिली। पूर्व में इन दोनों को बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद मामला न्यायालय तक भी पहुंचा। बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी मुंशीलाल पटेल ने पिलखुवा थाना में दोनों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बता दें कि एसआईटी द्वारा शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। इस कार्रवाई से विभागीय शिक्षकों में अफरा तफरी का माहौल है।
रिपोर्ट हुई दर्ज
एसआईटी की जांच में दो शिक्षकों की डिग्री फर्जी मिली थी। इन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, पहले ही इन शिक्षिकाओं को बर्खास्त किया जा चुका है।
- मुंशीलाल पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें