गढ़ रोड पर बारिश में कार की जली लाइट.
- फोटो : HAPUR
हापुड़ तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश
हापुड़। शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन उसके चंद मिनटों बाद ही धूप निकलने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
हापुड़ का मौसम आए दिन रंग बदल रहा है। मानसून नहीं पहुंचने से लोग गर्मी से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह से गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है। घरों से जरूरी काम को लेकर बाहर निकले लोगों को पसीनों में तर होना पड़ा। शाम चार बजे मौसम ने एकदम करवट बदली और तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोबारा धूप निकलने निकलने से लोगों को उमस ने परेशान किया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले अधिकतक तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।