फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे और फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए 46 सड़कों की कुर्बानी

विज्ञापन
टुटा पड़ा गांव कनिया को जाने वाला मार्ग। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हाईवे और फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए 46 सड़कों की कुर्बानी
विज्ञापन

हापुड़। हाईवे और फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण से भले ही जिले का विकास हुआ है, लेकिन इनके कारण देहात क्षेत्र की 46 सड़कें जर्जर हो गई हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और जलभराव की स्थिति रहती है। इसके लेकर लोक निर्माण विभाग ने एनएचएआई मुरादाबाद, एनएचएआई गाजियाबाद और डीएफसीसीआई को पत्र भेजकर मार्गों की मरम्मत के लिए कहा है। हालांकि यह पत्र पहले भी भेजा गया है, लेकिन इस पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है।
जिले व आसपास के क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिए विकास कार्य हो रहे हैं। इनमें दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे, गाजियाबाद से मुरादाबाद हाईवे 9 का चौड़ीकरण व रेलवे का फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए जिले के कई गांवों से भराव के लिए डंपर से मिट्टी डालने का कार्य किया गया। कुछ स्थानों पर यह कार्य अभी भी जारी है। इनके कारण देहात क्षेत्र की 46 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए हैं और सड़कें उखड़ गई हैं। इन सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीण धूल और दुघर्टनाओं से परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा एनएचएआई गाजियाबाद, एनएचएआई मुरादाबाद और फ्रेट कोरिडोर बनाने वाली संस्था डीएफसीसीआई को डीएम के माध्यम से पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि डंपर के गुजरने के कारण इन गांवों की सड़कों की स्थिति जर्जर हुई है। ऐसे में संबंधित विभागों द्वारा इन सड़कों को अपने खर्चे पर दुरुस्त कराया जाए। हालांकि पहले भी यह पत्र भेजा गया था, लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हुई। अब दोबारा पत्र को भेजा गया है।
विज्ञापन

सड़क की 15 टन की क्षमता, गुजर रहे 50 टन के डंपर
अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की क्षमता 15 टन है। जबकि मिट्टी से भरे एक डंपर में 50 टन के आसपास वजन होता है। पिछले करीब तीन साल से जिले में ये निर्माण कार्य चल रहे हैं। ऐसे में कुछ सड़कों की हालत तो काफी जर्जर हो गई है और उनसे होकर गुजरने में वाहन चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है।
जिले और आसपास के क्षेत्रों में हाईवे आदि के निर्माण के लिए मिट्टी देहात क्षेत्र के गांवों से ली गई थी। इस कार्य के लिए लगाए गए डंपर से जिले की 46 सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इनकी मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है।-जोद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी
निर्माण कार्य के चलते जिले की जो भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनकी मरम्मत के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- अनुज सिंह, डीएम, हापुड़।
विज्ञापन

इन सड़कों की भेजी सूची
भोजपुर पिलखुवा धौलाना मार्ग, डासना धौलाना गुलावठी मार्ग, पिलखुवा फगौता मार्ग, पिलखुवा चंडी मंदिर से सिखैड़ा मार्ग, पिलखुवा धौलाना मार्ग से सिखैड़ा मार्ग, पिलखुवा से खेड़ा मार्ग, पिलखुवा धौलाना मार्ग से मदारपुर, देहरा बझेड़ा मार्ग, पिलखुवा फगौता से आजमपुर मार्ग, पिलखुवा धौलाना मार्ग से आजमपुर वाया कंदौला मार्ग, कंदौली से पीथनपुरा, कंदौली से मुबारिकपुर बदरखा सिखैड़ा तक, पिलखुवा धौलाना मार्ग से पीभनपुरा, एनएच 09 से हिंडालपुर, लाखन संपर्क मार्ग, गालंद मार्ग, रघुनाथपुर उबारपुर कैनाल पटरी, महमूदपुर तिगरी मार्ग, कुचेसर से तिगरी मार्ग, कनिया रेलवे फाटक से गन्ना सेंटर, बाबूगढ़ बीबीनगर मार्ग के मवाना हापुड़ कनिया मार्ग, कनिया से अटूटा मार्ग, एनएच 09 से अटूटा मार्ग, कुचेसर महमूदपुर से कनिया कल्याणपुर संपर्क मार्ग, एनएच 9 से खुड़लिया, बीबीनगर मार्ग से सिंभावली वाया लाड़पुर भरना, अठसैनी ब्रिज से बछलौता तक, एनएच 09 से अहमदपुर, कमालपुर से आलमपुर, एमबी रोड से गिरधरपुर तुमरैल, एनएच 334 से भटियाना, साबदीपुर से भटियाना मार्ग, उबारपुर मार्ग, निजामपुर रजवाहा पटरी, अकड़ौली मार्ग, हाईवे से साहबुद्दीन नगर मार्ग, हरसिंहपुर मार्ग, ब्रजनाथपुर मार्ग, कोटला मार्ग, एनएच 09 से बीबीनगर मार्ग, बाबूगढ़ बीबी नगर से अयादनगर, बागड़पुर मार्ग, गंदूनंगला संपर्क मार्ग, एनएच 09 से हसूपुरा मार्ग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें