फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी पूछकर खाते से निकाले 5.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ओटीपी पूछकर खाते से निकाले 5.20 लाख रुपये
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठग ने मोबाइल पर आए ओटीपी जानकर 5.20 लाख रुपये निकाल लिए। ठग ने पीड़ित को उसका रिश्तेदार बताकर बैंक संबंधी जानकारी हासिल की थी, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बराही मोहल्ला निवासी दीपक वर्मा ने बताया कि उसका बचत खाता थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा शाहपुर जट्ट में है। 25 मई को अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई, जिस पर ठग ने उसे अपना परिचित बताया और पीड़ित के खाते में कुछ रुपये डलवाने की बात कर ठग ने उसे झांसे में ले लिया और बैंक संबंधी तमाम जानकारी लेने के साथ ही मोबाइल फोन पर पहुंचा ओटीपी पता कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद कई बार में ठग ने उसके बैंक खाते से करीब 5.20 लाख रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने बैंक अधिकारियों को सूचना देकर खाता सीज कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की तहरीर पर पश्चिम बंगाल के जिला मुर्शिदाबाद क्षेत्र के पिरताला चोआ निवासी राजन एस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें