फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ घर में घुसकर दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के पिता द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 12 जून की रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहा था। देर रात गांव निवासी नौशाद व शाह हुसैन उसके घर में घुस आए और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्री के चींखने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में उसकी पुत्री भी घायल हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस मामले में शुक्रवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर उक्त दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें