फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट बेचने के नाम पर ठगे तीस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट बेचने के नाम पर ठगे तीस लाख
विज्ञापन

हापुड़। प्लॉट बेचने का झांसा देकर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर के दो प्रॉपर्टी डीलर भाइयों ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति से करीब 30.20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी पिछले चार माह से बैनामा कराने का झांसा दे रहे हैं। रुपये का तगादा करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों द्वारा पिछले कुछ वर्षों में काले धन को सफेद करने के लिए करोड़ों रुपये की संपत्ति का क्रय विक्रय किया गया है। इस संबंध में जांच के लिए डीएम से भी शिकायत की गई है।
मोहल्ला शिवपुरी निवासी सचिन गर्ग ने बताया कि उसकी मोहल्ला आर्य नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजीव सिंघल, दिनेश, मनीषा व पूजा से जान पहचान थी। सितंबर 2020 में इन लोगों ने उसे चंडी रोड पर एक प्लॉट खरीदने के लिए कहा। प्लॉट के संबंध में फर्जी टैक्स जमा रसीद आदि दस्तावेज दिखाकर 30.20 लाख रुपये में सौदा कर लिया। पीड़ित ने उक्त लोगों को 20 हजार रुपये नकद बयाने के तौर पर दे दिए। 30 लाख रुपये इनके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए गए, लेकिन इसके बावजूद बैनामा नहीं किया गया। आरोपियों के कहने पर उसने बैनामे के लिए 2.02 लाख रुपये स्टांप खरीदे गए। लेकिन इसके बावजूद भी बैनामा नहीं कराया गया। अब पिछले चार माह से उसे टरकाया जा रहा है।
विज्ञापन

तगादा करने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी देकर दंपती को भगा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उक्त सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित की ओर से डीएम से की गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों द्वारा बिना लाइसेंस की मोटी रकम की कमेटियों का भी संचालन किया जा रहा है। जिसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें