फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर 187 सेंटीमीटर बढ़ा, गढ़ के 10 गांवों में अलर्ट

विज्ञापन
अस्थाई घाट से सामान लादकर ले जाते लोग। - फोटो : GARH
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर 187 सेंटीमीटर बढ़ा, गढ़ के 10 गांवों में अलर्ट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश और बिजनौर बैराज से छोड़े गए 1 लाख 34 हजार क्यूसेक पानी के गढ़-ब्रजघाट पहुंचने से 24 घंटे के भीतर गंगा के जलस्तर में 187 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार सुबह और करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो रविवार सुबह गढ़ क्षेत्र में पहुंच जाएगा। प्रशासन ने गढ़ क्षेत्र के 10 गांवों में बाढ़ खतरा जताते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही बाढ़ चौकियों को भी सतर्क कर दिया गया है। एसडीएम व पालिकाध्यक्ष ने ब्रजघाट पहुंच अस्थाई टापू पर बने घाट को तत्काल हटाने का निर्देश दिए। ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों और उत्तराखंड में हो रही झमाझम बारिश ने गढ़ क्षेत्र की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं बिजनौर बैराज से छोड़े गए 1 लाख 34 हजार क्यूसेक पानी ने गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा को उफान पर ला दिया है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 196.40 मीटर(समुंद्र तल से) था, जो शनिवार की शाम तक बढ़कर 198.27 मीटर के निशान पर पहुंच गया। 24 घंटे में 187 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने से प्रशासन समेत गंगा तटीय गांवों के ग्रामीणों में बेचैनी है। शनिवार को छोड़ा गया अतिरिक्त जल रविवार की सुबह तक गढ़ पहुंचेगा, जिससे क्षेत्र में बाढ़ आने की प्रबल संभावना बन गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। गांवों में अलर्ट जारी करते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
लाउडस्पीकर से गांवों में की गई घोषणा
डीएम समेत उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की सुबह ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने गंगा खादर क्षेत्र के गांवों में अलर्ट जारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने गंगा तटीय गांवों में पहुंचकर लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अस्थाई टापुओं से घाट हटाने का दिया निर्देश
शनिवार की सुबह पालिकाध्यक्ष सोना सिंह, ईओ संजीवन राम ब्रजघाट पहुंच गए। उन्होंने नाव से गंगा और गंगा तट का निरीक्षण किया। वहीं एसडीएम विजयवर्धन तोमर और कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने भी गंगा का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष व एसडीएम ने गंगा के अस्थाई टापू पर बने स्नानघाटों को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया। बाढ़ की आशंका के चलते पुरोहितों ने अपना सामान समेटना भी शुरू कर दिया है।
आज पहुंचेगा करीब तीन लाख क्यूसेक पानी
बाढ़ कंट्रोल रूम मेरठ के सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह बिजनौर बैराज से 2लाख 90 हजार 334 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो रविवार की सुबह तक गढ़-ब्रजघाट पहुंच जाएगा। करीब तीन लाख क्यूसेक पानी पहुंचने से ब्रजघाट के जलस्तर में तीन से चार फिट तक बढ़ोतरी होगी।
कौन-कौन से गांव होंगे प्रभावित
बाढ़ से खादर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर, अब्दुल्लापुर, कोथला, रामपुर न्यामतपुर, आलमगीरपुर, मोहम्मदपुर-शाकरपुर, लठीरा, कृष्णावाली मढैय़ा, नयाबांस-बख्तावरपुर गांव प्रभावित होंगे।
-सामान्य रूप से बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव
इसके अलावा गडावली, आलमपुर भगवंतपुर, एदलपुर-प्रसादीपुर, गांवड़ी, कुतुबपुर, जमालपुर, खानपुर-माखनपुर, सैदपुर, मुकीमपुर, झड़ीना,चित्तौड़ा, मोहम्मदपुर रूस्तमपुर, बागडपुर, सालाहबाद, पलवाड़ा, आलमनगर खादर, नवादा खुर्द गांव भी बाढ़ की चपेट में आएंगे।
विज्ञापन

बाढ़ चौकियां और उनमें शामिल गांव
1-आलमपुर-भगवंतपुर--एदलपुर, प्रसादीपुर, हकीमपुर गांवड़ी, कुतुबपुर, जमालपुर, खानपुर, माकनपुर, सैदपुर, मुकीमपुर, झड़ीना।
2-अब्दुल्लापुर--इनायतपुर, कोथला खादर, अब्दुल्लापुर।
3-नक्का कुआं गढ़--रामपुर, न्यामतपुर, मुहम्मदपुर, शाकरपुर।
4-मीरा रेती गढ़--लठीरा, गढ़ खादर, गड़ावली, नयाबांस, बख्तावरपुर।
5-ब्रजघाट--आलमगीरपुर, चित्तौड़ा मोहिउद्दीनपुर, मोहम्मदपुर खादर, सालाहबाद, बागड़पुर, पलवाड़ा, आलमनगर खादर, नवादा खुर्द खादर।
199.34 मीटर पर जारी होता है रेड अलर्ट
तहसीलदार विवेक भदौरिया ने बताया कि गंगा का 198.12 मीटर जलस्तर सामान्य, 198.73 मीटर बाढ़, 199.34 मीटर पर रेड अलर्ट जारी कर दिया जाता है।
कोट्स
बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, गांवों में एनाउंसमेंट करते हुए नाव तैनात कर दी गई हैं। गढ़-ब्रजघाट में राहत शिविर बनाकर पालिका को तैयारी का निर्देश दे दिया गया है। जलस्तर पर हर घंटे नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए इंतजाम किए जा चुके हैं।-विजयवर्धन तोमर, एसडीएम गढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें