फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज पर एक करोड़ का लोन निकालने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज पर एक करोड़ का लोन निकालने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बैंक से फर्जी दस्तावेज के माध्यम से एक करोड़ रुपये के लोन निकालने के मामले में पुलिस ने 11 साल बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दी थी, लेकिन कोर्ट ने पुलिस की एफआर को खारिज कर दिया था और पुन: विवेचना करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2010 में हापुड़ की एक फर्म सूरज मोर्टर्स के आठ लोगों ने एक भूखंड की फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर एसबीआई गांधी गंज शाखा से एक करोड़ रुपये का लोन लिया गया था। लोन की किस्त नहीं चुकाने पर बैंक अधिकारियों द्वारा जांच की गई तो मामला फर्जी पाया गया। इसके बाद बैंक द्वारा देहात थाने में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में बैंक ने रिकवरी के लिए लखनऊ में भी वाद दायर किया था। शिकंजा कसता देख आरोपियों द्वारा लोन का पूरा रुपया बैंक में जमा करा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने भी कोर्ट ने एफआर लगा दी, लेकिन कोर्ट ने धोखाधड़ी के इस मामले में लगी एफआर को खारिज करते हुए पुन: विवेचना के आदेश दिए। इस मामले में देहात पुलिस ने एक आरोपी जनपद गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन निवासी कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें