वैठ में चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गांव वैठ में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुए विवाद में लाठी-डंडे चलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ में शनिवार की रात मोहसिन और फैजल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से मोहसिन और वसीम व दूसरे पक्ष से फैसल गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया है।
सिंभावली थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।