फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: संक्रमितों की संख्या में आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत: संक्रमितों की संख्या में आई कमी
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को केवल तीन मरीजों में ही कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि 10 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अब केवल 83 मरीज की सक्रिय बचे हैं।
कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद जिले में मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। पीक पर संक्रमितों की संख्या चार सौ तक पहुंच गई थी। लेकिन, अब फिर से माहौल सामान्य होने लगा है। सामान्य होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी किसी भी प्रकार से लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। प्रतिदिन 2000 से 2200 संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। लेकिन, अब लोगों को जागरूकता दिखानी होगी। जिससे कि अब फिर से कोरोना बेकाबू न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जनपद में रविवार को तीन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि 10 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में एक अप्रैल से अब तक 12252 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 11958 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 83 मरीजों का अभी उपचार जारी है। 211 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें