गंगा में बिजनौर बैराज से छोड़ा 32 क्यूसेक पानी
गढ़मुक्तेश्वर। बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में खादर के गांवों के लोगों में बेचैनी है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कई सप्ताह से तेज बारिश जारी है। इसके कारण बिजनौर बैराज से शनिवार की शाम को 32 हजार सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके कारण गढ़-ब्रजघाट गंगा में एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा है। चौबीस घंटों के भीतर जलस्तर में पचास सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ब्रजघाट गंगा का जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 197 मीटर के निशान पर पहुंच चुका है। गंगा में एक बार फिर से उफान आने के कारण गंगा की तलहटी में बसे गांवों में बेचैनी है। हालांकि जिला प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए है।