फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 नए संक्रमित मिले, 298 लोगों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
180 नए संक्रमित मिले, 298 लोगों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

हापुड़। जिले में शनिवार को कोरोना के 181 नए मामले सामने आए, जबकि 298 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। स्वस्थ होने वालों में 275 होम आइसोलेशन में रहे, जबकि 23 कोविड सेंटर से ठीक होकर घर लौट गए। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1963 हो गई है, जिसमें 1707 को होम आइसोलेट किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को टीमों द्वारा 2248 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें एंटीजन से 1309, आरटीपीसीआर से 913, ट्रूनेट से 26 लोगों की जांच की गई। इसमें कुल 181 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। बीते एक सप्ताह में यह संख्या सबसे कम रही, जो राहत देने वाली है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन व कोविड सेंटरों से 298 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया। होम आइसोलेशन में भर्ती 1679 मरीजों को दवाओं की किट मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

-----
इन इलाकों में मिले मरीज
आर्यनगर, पक्का बाग, मीनाक्षी रोड, रेलवे रोड, अठसैनी, पिलखुवा, शिवपुरी, बक्सर, डूहरी, ककराना, साकेत, अनवरपुर, अचपल गढ़ी, अर्जुननगर, रामनगर, रझेड़ा, गोहरा, फरीदपुर वीरसिंहपुर, सर्वोदय कॉलोनी, नान, बझैड़ा खुर्द, खुड़लिया, गढ़ी मोहल्ला, नवज्योति कॉलोनी, अयादनगर, अंबेडकरनगर, कस्तला कासमाबाद, माधवपुर, सर्वोदयनगर, हर्ष विहार, हापुड़, सिद्धार्थनगर, श्रीनगर, थाना बाबूगढ़, सिंभावली, हैदरपुर, बाबूगढ़, घोसियान, आदर्शनगर, जैन गली, पावटी, दौतई, मंडी चौक, छिददापुरी, मोहल्ला मंडी पिलखुवा, दिनेश नगर, अमरदीप कॉलोनी, कांवी, हबीसपुर बिगास, भटैल, मोहननगर, सरस्वती मेडिकल, कंदौला, उपैड़ा, बझलौता, अलीपुर, सपनावत, धौलाना, गालंद।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति--
कुल जांच--500194
कुल मरीज--11200
स्वस्थ मरीज--9040
एक्टिव मरीज--1963
कुल मौत--------150
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों को लक्षण के आधार पर आइसोलेट कराया गया है। होम आइसोलेट में रह रहे लोगों को दवाओं की किट मुहैया करा दी गई हैं। संपर्क में आए लोग अपनी सैंपलिंग अवश्य करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें