कोरोना : 173 हुए ठीक, 89 नए संक्रमित मिले
हापुड़। जिले में शनिवार को कोरोना के 89 नए मामले सामने आए, जबकि 173 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1518 रह गई हैं, संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है। संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को एंटीजन किट की जांच में 52, आरटीपीसीआर की जांच में 32 और ट्रूनेट मशीन की जांच में तीन मरीज सामने आए। राहत की बात यह रही कि शनिवार को बहुत कम मरीज संक्रमित निकले, जबकि रिकॉर्ड 173 मरीज स्वस्थ हुए। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को कोई मौत जिले में नहीं हुई।
----
इन क्षेत्रों में मिले कोरोना के मरीज
हापुड़ : अशोक कॉलोनी, खाद खादी, ग्रीन पार्क, कृष्णा विहार, अनवरपुर, ककराना, रेलवे रोड, पटेल नगर, त्यागी नगर, श्री नगर, चमरी, रफीकनगर, नई शिवपुरी, पन्नापुरी, धनौरा, जरौठी, वैशाली कॉलोनी, न्यू शिवपुरी, आवास विकास, अशोक कॉलोनी, खिड़की बाजार, राधापुरी, ब्रह्मनान, तहसील, रामगंज, पटेलनगर, कोतवाली आवासीय परिसर, ततारपुर, मतनौरा,
पिलखुवा : मोहल्ला गढ़ी, डहाना, कमालपुर, किशनगंज, सर्वोदयनगर, सिवाया।
सिंभावली : बक्सर, हरोड़ा, राजपुर मंढैया।
गढ़ : रोडवेज बस स्टैंड, दरगाशरीफ गढ़, शिवाया, गालंद, ढिकरी, हसनपुर, बझैड़ा खुर्द, राहरवा, तहसील, अठसैनी, बहादुरगढ़, जनुपुरा, पावटी, बिहूनी, रेलवे स्टेशन, नहर कॉलोनी, जैन गली, नक्का कुआ, तहसील, कमालपुर।
-----
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच----------479719
कुल मरीज--------7440
कुल स्वस्थ मरीज----5842
एक्टिव मरीज----------1518
मृतक-----------------80
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि शनिवार को 173 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में ठीक होने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। जल्दबाजी न करें, घरों के अंदर सुरक्षित रहें। शनिवार को संक्रमित मरीज भी कम मिले हैं।