फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर हंगामा, पुलिस ने भाजपा नेता पर भांजीं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर हंगामा, पुलिस ने भाजपा नेता पर भांजीं लाठियां
विज्ञापन

हापुड़। नूरपुर में बीडीसी के मतपत्रों को लेकर चुनाव अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर मतदान को रूकवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीडीसी प्रत्याशी ममता चौधरी के पति व भाजपा नेता हरेंद्र प्रमुख पर लाठी भांजीं और भीड़ को लाठियां फटकारते हुए तितर-बितर कर दिया। देर शाम 6.30 बजे दोबारा मतदान चालू कराया गया।
गांव नूरपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र प्रमुख की पत्नी ममता चौधरी क्षेत्र से बीडीसी की प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को एक वार्ड में मतपत्रों में कमी पाई गई। जिसके बाद एक पक्ष के समर्थकों ने हंगामा कर 4.30 बजे मतदान रोक दिया। हालांकि सूचना के बाद एसडीएम सत्यप्रकाश मतपत्रों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच गए, लेकिन ग्रामीण मतदान नहीं करने पर अड़ गए और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर सीओ वैभव पांडेय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इसी दौरान हरेंद्र चौधरी का पुलिस से विवाद हो गया। पुलिस ने हरेंद्र चौधरी पर लाठीचार्ज कर दिया और भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और देर शाम 6.30 बजे दोबारा मतदान शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने बताया कि मतपत्र कम थे, उन्हें एसडीएम के द्वारा मतदान केंद्र पर भिजवा दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद कुछ ग्रामीणों ने मतदान रुकवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें