फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने चार घंटे धूप में बैठाया

विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिए कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले युवक। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने चार घंटे धूप में बैठाया
विज्ञापन

हापुड़। सड़कों पर बिना मास्क घूमने वाले पुलिस द्वारा काटे जा रहे चालान से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसे देखते हुए डीएम के आदेश के बाद जिले की पुलिस ने ऐसे लोगों को दंडित करने का नया तरीका निकाला है। पुलिस ने ऐसे लोगों को एसएसवी कालेज में एकत्र कर उन्हें धूप में चार घंटे तक बिठाये रखा। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

लगातार बंदिशों के बाद जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस द्वारा सख्ती के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में डीएम अनुज सिंह द्वारा इस संबंध में और सख्ती के आदेश दिए गए थे। कोतवाली, पिलखुवा पुलिस द्वारा इस संबंध में विशेष कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे लोगों को न सिर्फ जुर्माना वसूला बल्कि इन्हें नए तरीके से सजा भी दी। क्षेत्र में करीब 40 युवकों को पकड़कर उन्हें एसएसवी कालेज ले जाया गया। इन सभी को जुर्माने के साथ करीब चार घंटे तक धूप में बिठाया गया। ये वे युवक थे जो बिना किसी कारण के सड़कों पर बिना मास्क के घूम रहे थे। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि बढ़ते संक्रमण और लोगों की लापरवाही को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। आगे भी इसी प्रकार का अभियान जारी रहेगा, कुछ और प्रकार से भी सख्ती की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें