फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोई ने किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदोई ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। दहेज में बाइक व एक लाख रुपये नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं नंदोई ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उल्टे महिला को ही बेरहमी से पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी शादी दक्षिणी दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में दिए दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ये लोग आए दिन दहेज में बाइक व एक लाख रुपयों की मांग करते थे। आरोप है कि कुछ दिन पहले नंदोई ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पति व अन्य से की तो उन्होंने उसे ही बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने तरूण, शशी, कमल व प्रदीप उर्फ सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें