फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनखंडा में किसान के मकान से आभूषण और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनखंडा में किसान के मकान से आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र गांव बनखंडा में चोरों ने दिनदहाड़े एक किसान के मकान के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी कर लिए। किसान का परिवार खेतों पर काम करने के लिए गया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
बनखंडा निवासी कांति प्रसाद त्यागी ने बताया कि वे अपने भाई राजवीर के परिवार के साथ गांव में एक ही मकान में संयुक्त रूप से रहते हैं। बुधवार सुबह नौ बजे परिवार के सभी सदस्य मकान का ताला लगाकर खेत पर गेहूं की निकासी के लिए गए थे। इसी दौरान चोर मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने घर से लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत से लौटने पर ही परिवार के लोगों को चोरी होने की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। दिनदहाड़े हुई घटना से ग्रामीणों में रोष है। गांव निवासी आरटीआई एसोसिएशन के राष्ट्रीय नवीन त्यागी 21 मार्च को चोरों ने दो घरों में पंद्रह लाख रुपये की चोरी की थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ है। इसके बाद आज फिर चोरी हो गई। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर दी है।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें