फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के आरोप में छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या के आरोप में छह पर मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर दी। शादी के बाद से ही विवाहिता का उत्पीड़न किया जाने लगा। कविनगर निवासी मृतका के पिता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कविनगर निवासी तारादेवी ने बताया कि आठ सितंबर 2016 को पुत्री सोनी की शादी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गणेशपुरा निवासी अमित से हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता से एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी। आरोप है कि 15 अप्रैल को सोनी ने फोन कर मां को बताया कि ससुराल पक्ष के लोग एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। 17 अप्रैल 2021 ससुराल पक्ष के लोगों ने सोनी की फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी है। परिजनों का आरोप है कि मृतका के गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका की ससुराल पक्ष के अमित, नरेश, विमलेश, पोरस, परमेश व पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें