फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में बाहर से आने वाले प्रवासी होंगे क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ में बाहर से आने वाले प्रवासी होंगे क्वारंटीन
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की दूसरी लहर में दूसरे राज्यों की स्थिति अच्छी नहीं है। गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसों राज्यों में लगातार नियम सख्त हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्रवासी मजदूरों के अपने अपने घरों को लौट रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए शासन ने जिलाधिकारी को बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटीन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेश में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के लौटने की आशंका है। जिसे देखते हुए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाए। ऐसे लोगों की जिले में प्रवेश से पहले स्क्रीनिंग कराई जाए। स्क्रीनिंग में लक्षण पाए जाने पर उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन और लक्षण न मिलने पर भी सात दिनों के लिए उनके घरों में क्वारंटीन कराया जाए। इन सभी के नाम पते के साथ मोबाइल नंबर सहित पूरी जानकारी मौजूद रहनी चाहिए। जिनके घरों में होम क्वारंटीन की सुविधा नहीं है, उन्हें कहीं और क्वारंटीन करने की व्यवस्था की जाए। गांवों में ऐसे लोगों की निगरानी ग्राम निगरानी समिति और शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति इन पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें