फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बेरहमी से पीटा, उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को बेरहमी से पीटा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

हापुड़। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटते हुए तीन तलाक दे दिया। करीब 13 दिनों अस्पताल में उपचार के बाद शनिवार देर रात महिला की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार रात ही एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन तलाक व हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीर वाली गली नई आबादी निवासी राहिल ने बताया कि वर्ष 2012 में उसकी बहन जेबा का निकाह जनपद मेरठ के थाना देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला जरिया मकबरा डिग्गी निवासी आसिफ से हुआ था। दहेज में ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 21 मार्च को आरोपियों ने जेबा के साथ बेरहमी से मारपीट कर हत्या का प्रयास किया। पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया। जेबा की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शनिवार रात जेबा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि इस मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर नगर कोतवाली में शनिवार रात पति आसिफ समेत ससुराल पक्ष के नसीम, आरिफ, आबिद व फरमान के खिलाफ हत्या का प्रयास व अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी ने बताया कि विवाहिता की मौत के बाद हत्या की धाराओं में मुकदमा तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें