फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर व्यक्ति से 11 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर व्यक्ति से 11 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडापट्टी निवासी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी कर दो लोगों ने 11 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर उसे धमकी दी गई। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला भंडापट्टी निवासी तालिब ने बताया कि आवास विकाल कालोनी बुलंदशहर रोड निवासी अजीम व नसीम से उसका परिचय था। कुछ दिन पहले दोनों ने धोखाधड़ी करते हुए उससे 11 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस करने को लेकर आरोपी उसे टरकाते रहे। लेकिन जब सख्ती के साथ तगादा किया गया तो आरोपियों ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें