फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू मंडल उपाध्यक्ष के पुत्र को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू मंडल उपाध्यक्ष के पुत्र को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए उपद्रव के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा भाकियू मंडल उपाध्यक्ष के पुत्र को नोटिस जारी किया गया है। वहीं मंडल उपाध्यक्ष ने दावा किया है कि उसका पुत्र हापुड़ के ही एक शुगर मिल में काम करता है, जिसकी उपस्थिति का रिकॉर्ड भी है। इस तरह के नोटिस से किसानों में रोष व्याप्त है।
कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी। इस दौरान वहां काफी उपद्रव हुआ था। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने बताया कि उस दिन वह दिल्ली गए जरूर थे, लेकिन उपद्रव वाले स्थान से वह काफी दूर थे। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल नंबर उनके बेटे रिंकू की आईडी पर ही है।
विज्ञापन

जबकि वह हापुड़ के ही एक शुगर मिल में काम करता है। उस दिन भी वह मिल में ही था, जिसकी उपस्थिति का रिकॉर्ड उन्होंने दिल्ली पुलिस को भी उपलब्ध कराया है। हालांकि पुलिस द्वारा उनके पुत्र के नाम से नोटिस जारी किए जाने से किसानों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस, प्रशासन किसानों पर जबरन दबाव बना रहा है, ताकि वह कृषि कानूनों का विरोध न कर सकें।
विज्ञापन

भाकियू के पदाधिकारियों का कहना है कि किसानों को इस तरह नोटिस दिया जाना सही नहीं है। उपद्रव में जो लोग शामिल थे, उन्हें ही इस तरह के नोटिस दिया जाए, अन्य किसानों को परेशान न किया जाए। इस तरह का बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह मुद्दा गाजीपुर बॉर्डर पर हाईकमान के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें