फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन

हापुड़। बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद जा रहे दो दोस्तों को एनएच 9 पर बाबूगढ़ के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मयंक और रवि की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। मृतक गजरौला के रेलवे रोड के मोहल्ला शिवपुरी के रहने वाले हैं।
शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो युवक नेशनल हाईवे 9 पर गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाइक बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जमा हुए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। युवकों के पास से मिले दस्तावेज और मोबाइल फोनों के माध्यम से उनकी पहचान मयंक मोहन (22) पुत्र संजीव शर्मा व उसके दोस्त रवि कुमार (27) पुत्र कैलाश चंद निवासी रेलवे रोड मोहल्ला शिवपुरी गजरौला के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि मृतक दोस्त थे और किसी कार्य से गजरौला से गाजियाबाद के लिए जा रहे थे। जिस वाहन से दुर्घटना हुई उसका पता फिलहाल नहीं चला है, लेकिन जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा। परिजन जो भी तहरीर देते हैं, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें