फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में 1372 स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ में 1372 स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण अभियान चलाकर 1035 को दूसरी डोज लगाई गई। जबकि प्रथम चरण में छूटे 337 स्वास्थ्य कर्मियों ने भी टीके लगवाए। सीएमओ ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कोरोना से बचाव के लिए दो बार टीकाकरण जरूरी है। लेकिन बहुत से लोग अभी भी इससे मुंह फेर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पहले चरण में शामिल हुए स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। इसमें 1217 को शामिल किया गया था, लेकिन बूथों तक 1035 ही पहुंच सके। 15 बूथों पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रथम चरण में पहली डॉज से ही वंचित रहे 337 कोरोना वॉरियर्स को भी टीके लगाए गए। जबकि करीब 995 बूथों पर नहीं पहुंच सके। सीएमओ डॉ.रेखा शर्मा ने निरीक्षण कर, सभी से कोरोना का टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े दिशा निर्देश दिए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1372 को टीके लगाए गए। टीका नहीं लगवाने वाले लोगों से अपील की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें