फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे रोड को मिली अटल गौरव मार्ग की पहचान

विज्ञापन
नगर पालिका में उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
रेलवे रोड को मिली अटल गौरव मार्ग की पहचान
विज्ञापन

हापुड़। राज्य मंत्री, वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा प्रदेश व हापुड़ जिला प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने रविवार शाम नगरपालिका पहुंच रेलवे रोड का अटल गौरव मार्ग के नाम से लोकार्पण किया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद, विधायक के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा पूर्व में शासन से रेलवे रोड की सड़क का करीब एक करोड़ 10 लाख की लागत से निर्माण कराया गया था। रेलवे रोड के नामकरण की भी मंजूरी मिल गई थी। जिसका रविवार की शाम राज्य मंत्री, वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा प्रदेश व हापुड़ जिला प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हापुड़ विधायक विजयपाल सिंह, गढ़ विधायक कमल मलिक, पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष उमेश राणा व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकी ने रेलवे रोड का नाम अटल गौरव मार्ग होने का लोकार्पण किया। इसके अलावा जिला प्रभारी मंत्री ने मेरठ रोड तिराहा स्थित नवनिर्वित शौचालय, रेलवे रोड शौचालय और 2.30 करोड़ की लागत से बनी स्वर्ग आश्रम रोड का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार विकास को प्राथमिकता दे रही है। लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए विकास पहिया तेजी से घूम रहा है। उन्होंने नगर पालिका स्थित शहीद स्तंभ पर शहीदों को पुष्पांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, सभासद योगेंद्र पंडित, अजय भास्कर, कविता सिंह, प्रवीन सेठी, यतीश कुमार, राजीव अग्रवाल, महेश सैनी, हेमराज त्यागी, आयुष त्यागी, अजय भास्कर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें