फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने व्यापारी पर हमला कर गल्ले से नकदी लूटी

विज्ञापन
लूट के बाद व्यापारी की दुकान पर लगी भीड़। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
बदमाशों ने व्यापारी पर हमला कर गल्ले से नकदी लूटी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड स्थित एक तिरपाल की दुकान में खरीदारी के बहाने पहुंचे दो बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे की बट से वार कर घायल का दिया। बदमाश गल्ले से नकदी लेकर फरार हो गए। व्यापारियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी निवासी योगेश कुमार की कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित गोशाला के सामने तिरपाल की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को वह अपने पिता कृष्ण कुमार (70) के साथ दुकान पर मौजूद थे। इस दौरान दो युवक दुकान पर तिरपाल खरीदने पहुंचे। तिरपाल दिखाने की बात कहते हुए ये युवक कृष्ण कुमार को दुकान की पहली मंजिल पर ले गए। जहां बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और सिर पर तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश पिता की जेब व गल्ले में रखे हजारों की नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने पर योगेश ने ऊपर जाकर देखा तो पिता लहूलुहान हालत में बेहोश पड़े थे। जबकि आसपास का सामान बिखरा पड़ा था। दिनदहाड़े व्यापारी से लूट की सूचना पर व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस भी पहुंच गई। घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पिता के होश में आने पर ही लूटे गए रुपयों की सही जानकारी हो सकेगी। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें