फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: जांच को भेजे पक्षियों के सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू: जांच को भेजे पक्षियों के सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन

हापुड़। बिजनौर में बर्ड फ्लू फैलने की सूचना से जिले में भी दहशत का माहौल है। हालांकि राहत की बात यह है कि जांच को भेजे गए अब तक 58 पक्षियों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। फिर भी सतर्कता पहले से अधिक बढ़ा दी गई है। जिले में संचालित 9 मुर्गीपालन इकाइयों की निगरानी के आदेश सर्विलांस टीम को दिए हैं।
कोरोना महामारी का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में बर्ड फ्लू की आहट लोगों में दहशत बढ़ा रही है। प्रदेश के कई जिलों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्थानीय पशुपालन विभाग ने सतर्कता बरती और रेपिड रेस्पोंस, सर्विलांस टीमें गठित कर संदिग्ध पक्षियों की निगरानी करने के आदेश कर दिए।
विज्ञापन

नहर, नदी किनारे बाहर से आने वाले पक्षियों की भी कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी बीच अब बिजनौर से बर्ड फ्लू के मामलों की सूचना सामने आयी है। जिसके बाद से जिले में सतर्कता और अधिक मजबूत कर दी गई है। आलम यह है कि जिले में संचालित सभी 9 मुर्गी पालन इकाईयों की निगरानी के लिए सर्विलांस टीम को कड़े निर्देश दिए हैं।
गनीमत की बात यह है कि हापुड़ जिले से जांच को लैब भेजे गए सैंपल में 58 की रिपोर्ट आ गई है, इसमें किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, बृहस्पतिवार को जिले में मृत मिले दोनों कौआ पक्षी के शव भी चिकित्सकों ने सुरक्षित फ्रीजर में रखवाए हैं। यदि अन्य स्थानों पर भी पक्षियों के मरने के मामले सामने आते हैं तो इनके सैंपल भी जांच को लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि 58 पक्षियों के सैंपल की जांच निगेटिव आई है। ऐसे में घबराने की बात नहीं है, मुर्गीपालन इकाईयों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें