फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक बंद रहा बहादुरगढ़ थाने का गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे तक बंद रहा बहादुरगढ़ थाने का गेट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ सर्किल के बहादुरगढ़ थाने का मुख्य गेट बृहस्पतिवार को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। चार घंटे से भी अधिक समय तक गेट बंद रहा। इसकी दिनभर लोगों के बीच चर्चा रही। वहीं गेट बंद होने के चलते थाने आने वाले फरियादियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
देशभर में पुलिस थानों, चौकियों के मुख्य गेट पर कभी दरवाजा नहीं लगा होता है। पुलिस की ड्यूटी 24 घंटे की है। थानों में फरियादी किसी भी समय पहुंचकर अपनी फरियाद सुना सकते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को गढ़ सर्किल के बहादुरगढ़ थाने में दूसरा ही नजारा देखने को मिला। सुबह करीब दस बजे से लेकर दोपहर बाद दो बजे तक पुलिसकर्मियों ने मुख्य गेट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद रखा। इस दौरान थाने में आने वाले लोगों और फरियादियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों को भी आवागमन में दिक्कत हुई। इसके बाद भी पुलिस ने चार घंटे तक मुख्य गेट से बैरिकेडिंग नहीं हटाई। थाने के गेट पर बैरिकेडिंग का लगाया जाना दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। लोगों में चर्चा रही कि दिल्ली धरने से लौट रहे किसानों द्वारा थाने में घुसकर कोई हंगामा न किया जाए इसके लेकर पुलिस ने थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया था। इस संबंध में अधिकारियों के बयान भी अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

कोट
एएसपी सर्वेश मिश्रा का कहना है कि शासन द्वारा आंदोलन से लौट रहे किसानों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। जिसे लेकर कुछ समय के लिए थाने के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग कर उसे बंद किया गया था।
कोट
थाना बहादुरगढ़ एसएसआई लालाराम शर्मा का कहना है कि थाना परिसर में अक्सर कुछ निराश्रित पशु घुस आते हैं, जिन्हें रोकने के लिए कुछ समय के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी।
विज्ञापन

कोट
सीओ पवन कुमार और एसओ बहादुरगढ़ राजीव कुमार बालियान का कहना है कि थाने में आने वाले लोग अपने वाहन बिना रोकटोक अंदर ही ले जाते हैं, जिससे दिक्कत होती है। लोगों के वाहनों को बाहर खड़े कराने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें