फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पेट पर मारी लात, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के पेट पर मारी लात, हुआ गर्भपात
विज्ञापन

हापुड़। दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके ससुरालियों ने मारपीट की। इतना ही नहीं देवर ने गर्भावस्था के दौरान महिला के पेट पर लात मार दी। इससे महिला का गर्भपात हो गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। रविवार को एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी शादी मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी आबिद के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही ससुरालिए दहेज में एक लाख रुपये व कार की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने कई बार ससुरालियों को समझाया, लेकिन उसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। विवाहिता ने बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती थी। गत 12 दिसंबर ससुरालियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं देवर ने पेट पर लात मार दी। इससे उसका गर्भपात हो गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पति आबिद, ससुर रहीसुद्दीन, सास रूकसाना, देवर फारूख, इमरा, जावेद व शकील पुत्र जीमल निवासी मोहल्ला कालेआम थाना लिसाड़ी गेट जिला मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें